केशव प्रसाद बोले- राहुल गांधी का जय सियाराम बोलनाभाजपा की वैचारिक जीत

Spread the love

प्रयागराज, एजेंसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी द्वारा जय सियाराय बोले जाने कोभाजपा की वैचारिक जीत बताया है। शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टीभगवान राम के अस्तित्व को नकारती थी उसे श्रीराम का नाम लेना पड़ रहा है। राहुल गांधी को धोती पहनकर त्रिपुंड लगाकरभगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगानी पड़ रही है। वह जय सियाराम बोल रहे हैं।
केशव ने कहा, कांग्रेस में कोई तो ऐसा होगा जो राहुल गांधी को श्रीराम और जय सियाराम का मतलब समझाए। श्री का अर्थ माता सीता से है। सिया का मतलबभी माता सीता ही हैं। उपचुनाव को लेकर हुए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, रामपुर, खतौली और मैनपुरी में कमल खिल रहा है। यह कहे जाने पर कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डीएम और एसपी के बल पर चुनाव लड़ने की बात कही है, केशव ने कहा, जिसने जैसा किया होगा उसे वैसा ही दिख रहा है।भाजपा के पास गुंडे, अपराधी और माफिया नहीं हैं। 100 विधायकों को लेकर आने पर मुख्यमंत्री बनाने संबंधी प्रस्ताव को उन्होंने अखिलेश की हताशा बताया।
सवालों के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने यहभी कहा कि अब शिवपाल यादव को विधायक के नाते मिलने वाला आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा, यदि कोई विधायक सरकारी आवास में कार्यालय चलाता है तो गलत है। शिवपाल का मंत्री वाला बंगलाभी जल्द खाली होगा। वह चुनावी चाचा हैं। न घोड़ा दूर है और न मैदान। यदि उन्हें जसवंतनगर विधानसभा सीट को लेकर गुमान हो तो चुनाव परिणाम आने के बाद इस्तीफा देकर वहांभी चुनाव लड़ कर देख लें, सब पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *