खनन न्यास धनराशि से जीआईसी चल्थी में लगा इन्वर्टर

चम्पावत। खनन न्यास निधि से जीआईसी चल्थी में इन्वर्टर स्थापित किया गया है। इससे बच्चों को बिजली की समस्या और गर्मी से राहत मिलेगी। विधायक कैलाश गहतोड़ी और डीएम एसएन पांडेय खनन न्यास निधि से चल्थी जीआईसी के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। स्वीकृत धनराशि से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक संघ ने विद्यालय में इन्वर्टर लगाने का निर्णय लिया। प्रबंध समिति अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि इन्वर्टर स्थापित होने से कम्प्यूटर सहित इलैक्ट्रानिक उपकरणों का संचालन किया जा सकेगा। साथ ही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत मिलेगी। जिपं सदस्य दीपा जोशी, बीडीसी सदस्य सुन्दर बोहरा, अभिभावक संघ अध्यक्ष होशियार सिंह, सुरेश जोशी, प्रधान बालम सिंह, मनोज सिंह, कमलेश पंत, कमल बोहरा, जोगा सिंह, गोपाल सिंह आदि ने विधायक, डीएम, सीईओ, खान अधिकारी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *