सतेराखाल में हुआ खेल महाकुंभ शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सतेराखाल में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। शहीद भरत सिंह राइंका मालतोली के क्रीड़ा मैदान में किया आयोजित खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान दरम्वाड़ी, ग्राम प्रधान स्यूण्ड, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, अध्यक्ष अभिभावक शिक्षक संगठन एवं विभिन्न गांवों के विशिष्ट जनों ने भाग लिया। आयु वर्ग 14 से नीचे एवं आयु वर्ग 17 से नीचे की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं खो-खो, कबड्डी, वलीबाल एवं एथलेटिक्स में ग्राम नारी, खतेणा, स्युपुरी, सतेरा, कमेड़ा,सन्-दरम्वाड़ी, स्यूण्ड, सिल्ली, तमिण्ड एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली के करीब 180 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राइंका मालतोली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सेमवाल, व्यायाम शिक्षक अक्षित लोहान, आशीष चमोला, प्रतिभा उनियाल, कुलदीप बिष्ट, चन्द्र मोहन सिंह,पूजा नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *