किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाला गिरफ्तार

 

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में छह महीने पहले बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 23 जून 2022 को जमालपुर कलां कनखल निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अर्जुन, निवासी छपार जिला मुजफ्फरनगर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि छपार मुजफ्फरनगर से आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *