किसान मोर्चा ने बजट को किसानों के हित में बताया

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के चामी में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण पूरन बिष्ट की अध्यक्षता और संजय पाठक के संचालन में आयोजित चौपाल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्च के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को किसानों के हित में बताया। कहा कि भाजपा शासन में किसान खुशहाल हैं। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम मिल रहे हैं। इस मौके पर सतीश पांडेय, प्रकाश महर, दिनेश जोशी, अशोक महर, दान सिंह, शिवदत्त जोशी, बबीता, निर्मला, कलावती, विमला, गिरीश राम, त्रिलोक सिंह, कुंदन सिंह, रेखा, ईश्वरी, कलावती, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *