सुरना-रिखाड़ी सड़क की अनियमितताओं को लेकर धरने में डटे ग्रामीण

Spread the love

अल्मोड़ा। चौखुटिया के सुरना-रिखाड़ी सड़क की अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी है। ग्रामीण पांचवें दिन सोमवार को भी धरने में डटे रहे। उन्होंने नारेबाजी कर मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल, दूरस्थ सुरना-रिखाड़ी के लिए पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क के घटिया डामरीकरण, अवैध खनन, पेयजल लाइनों, षि भूमि को हुए नुकसान समेत अन्य खामियों को लेकर सड़क सुधारो आंदोलन समिति के बैनर तले ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को पदमा बोरा, तुलसी देवी, गोपुली देवी, तारा सिंह, सरूली देवी, गायत्री देवी धरने पर बैठीं। समिति के अध्यक्ष बालम सिंह ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी काम में सुधार नहीं होने के चलते आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीण आमरण अनशन को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *