किसानों को कम ऋण वितरित होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद में सहकारिता समितियों के माध्यम से किसानों को कम ऋण वितरण होने पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सर्किट हाउस पौड़ी में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला समूहों व समितियों को आवश्यकता के अनुसार ऋण वितरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव कम से कम एक महिला समूह आवश्यक रूप बनाएं। डा. रावत ने बैठक में सहकारिता समितियों के माध्यम से किसानों को कम ऋण वितरण होने पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के ऋण वितरण में तेजी लाने निर्देश दिए। जिससे कि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने राजस्व से हुई वसूली की जानकारी भी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में बंजर खेतों के मालिकों से वार्ता कर वहां साइलेज (घास) लगाने की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत महिलाओं को जल्द ही घस्यारी किट तथा हल लगाने वाले किसानों को हल वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बकरियां वितरण सहित अन्य कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिससे किसान स्वरोजगार अपना कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लिए एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *