Uncategorized

किसान आंदोलन की सफलता के लिए किया गंगा पूजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गंगा जल लेकर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली रवाना
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गंगा जल लेकर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली रवाना हुआ। शनिवार को दिल्ली जाने से पहले किशोर ने किसान आंदोलन की सफलता के लिए गंगा पूजन किया। किशोर ने बताया कि कुमाऊं मण्डल से भी वनाधिकार आंदोलन के नेता रविवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। किशोर उपाध्याय ने गंगा पूजन के बाद कहा कि मां गंगा हमें आध्यात्मिक सुरक्षा, जल सुरक्षा और अन्न सुरक्षा देती है। गंगा और हिमालय से निकलनी वाली नदियों के कारण ही उत्तर भारत का किसान खुशहाल है और यहां की नदियां उन्हें पल्लवित और पुष्पित करती हैं। एक दिन दिल्ली के हुक्मरानों को भी अपना परलोक सुधारने के लिये गंगा मां की शरण में ही आना पड़ेगा और हरिद्वार तो आना ही पड़ेगा।
किशोर ने कहा कि मां गंगा सुख व शांति का संदेश लेकर गोमुख से गंगा सागर तक सभी को समान रूप से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। दिल्ली में बैठे हुक्मरानों को संभवतº अभी तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि अन्न धरती पुत्र किसान पैदा करता है। अगर वह अन्न न पैदा करे, तो सभी जीते जी मर जाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, आईटी कांग्रेस के महासचिव सुमित तिवारी, नमन अग्रवाल, जगपाल सैनी, अंजू द्विवेदी, रवीश भटीजा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!