किसान और जवान देश की मजबूत रीढ़ : महाराज

Spread the love

रूड़की। किसान और जवान देश की मजबूत रीढ़ हैं। किसान जहां रात-दिन खेतों में मेहनत कर देश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में काम कर रहा है वहीं जवान रात-दिन सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर पंचायत झबरेड़ा की ओर से बनाए गए किसान चौक के लोकार्पण के अवसर पर कही। गुरुवार को झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से पिछले साल सैनिक चौक का निर्माण कर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बार किसानों के सम्मान में किसान चौक का निर्माण कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। वास्तव में दोनों एक रथ के पहिये के सामान है। एक देश के अंदर रखकर भूखमरी से रक्षा कर रहा है तो दूसरा देश की सीमाओं की। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही मुंबई में जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की एकता एवं अखंड़ता को मजबूत करने का काम किया था। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और किसान नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने कहा कि यह चौक हर एक किसान को समर्पित है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सिचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिचाई के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया गया है। इस मौके पर देवी सिंह राणा, श्यामवीर सिंह सैनी, पवन तोमर, सुशील त्यागी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *