Uncategorized

किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा : नरेश टिकैत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मंगलौर गुड़ मंडी में हुई किसानों की महापंचायत
रुड़की। हरिद्वार जिले की मंगलौर गुड़ मंडी में किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। किसान अपने स्वाभिमान व सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। कहा कि 26 जनवरी को लाल किले में जो कुछ हुआ उसका किसानों से कोई लेना देना नहीं है। किसान तिरंगे की आन, बान और शान के लिए प्राण दे देगा, लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देगा। आज किसान को बदनाम किया जा रहा है। इससे पहले भाकियू नेताओं ने एलान किया कि मंच पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जगह नहीं दी जाएगी। न ही इस महापंचायत को राजनीतिक दलों का मंच बनने दिया जाएगा, केवल किसान ही मंच पर विराजमान होंगे। महापंचायत के लिए डोईवाला के साथ ही कई अन्य जगहों से किसान मंगलौर मंडी पहुंचे। महापंचायत को संबोधित करते हुए में उन्होंने कहा कि लाल किला में जो कुछ हुआ उसका किसानों से कोई लेना देना नहीं है। किसान तिरंगे की आन-बान और शान के लिए प्राण दे देगा, लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देगा। टिकैत ने कहा, आज किसान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम का एलान किया गया है। सभी किसानों को इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर जो धरना चल रहा है, उसमें भी उत्तराखंड के किसान थोड़े-थोड़े कर शामिल हों। किसान की लड़ाई एक मजबूत सरकार के साथ है। इसलिए आंदोलन भी मजबूती के साथ ही चलेगा। इस मौके पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। ये सरकार किसानों को बांटने का काम कर रही है, इसलिए अब किसान किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगा। तीनों कानून वापस होंगे तभी किसान अपने घर पर आराम से रहेगा। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, रवि चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, कार सिंह राकेश, लोहार पदम सिंह भाटी समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
मंगलौर मंडी में पहले भी हुई हैं महापंचायत : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत लंबे समय के बाद मंगलौर मंडी में होने वाली महापंचायत में आ रहे हैं। इससे पहले भाकियू सुप्रीमो दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत कई बार मंगलौर मंडी और रुड़की में हुई महापंचायत एवं आंदोलन के दौरान किसानों के बीच आते थे। हालांकि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का रुड़की और मंगलौर में आना जाना लगा रहता है। वह अक्सर किसानों के बीच पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!