किशोरी को मारने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक के छाना क्षेत्र में किशोरी को मारने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। शनिवार देर रात गुलदार पिंजरे में फंसा। वन विभाग की टीम गुलदार को जिला मुख्यालय ले आई है। पिंजरे से बाहर निकलने और लोगों की भीड़ को देखते हुए गुलदार ने खुद को घायल कर दिया है। छाना पांडे क्षेत्र में बीते 24 सितंबर को किशोरी का मार डालने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के हत्थे चढ़ गया है। मृतक किशोरी के साथ मौजूद युवक मनीष ने इस बात की पुष्टि की है। मनीष के मुताबिक किशोरी पर हमला करने वाला गुलदार और पिंजरे में फंसा गुलदार एक ही है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने गुलदार को अपने पास रखा है। वन दरोगा कैलाश ने बताया कि पिंजरे में फंस जाने के बाद गुलदार ने भागने के लिए कई बार पिंजरे में अपना सर पटका। इससे वह घायल हो गया है। बताया कि अनुमति मिलने पर गुलदार को शीघ्र ही अल्मोड़ा भेजा जा सकता है। छाना पांडे में किशोरी को मारने के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। नौ दिन बाद गुलदार पिंजरे में फंसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *