एयरपोर्ट विस्तारीकरण, एम्स और अन्य योजनाओं की प्रगति जानी

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के दिल्ली कार्यालय से आए प्रतिनिधियों मेजर विजय राणा व दीपक पंत ने जनपद में संचालित एवं प्रस्तावित बड़े कार्यों की विकास भवन सभागार में समीक्षा की। उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना, रुद्रपुर और सितारगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जाएगी। कहा कि प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्रता से मूर्तरूप देने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करते रहें। योजनाओं के संबंध में किसी भी स्तर पर कोई समस्या हो तो उसके बारे में प्राथमिकता से अवगत कराएं, ताकि समस्या का शीघ्रता से समाधान कराया जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रुद्रपुर और सितारगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि काशीपुर में आरओबी निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। एनएचएआई के अधिकारियों को काशीपुर बाईपास के निर्माण के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीडीओ विशाल मिश्रा ने जिले में संचालित और प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, मुख्य षि अधिकारी एके वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एके सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, जीएम डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *