केएनयू जीआईसी का सुब्रोतो फुटबल प्रतियोगिता में कब्जा

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग में आयोजित सुब्रोतो फुटबल प्रतियोगिता की केएनयू जीआईसी ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल प्रतियोगिता में केएनयू जीआईसी ने एसडीएस टीम को चार-शून्य से हराया है। केएनयू जीआईसी मैदान में बीते रोज प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक अर्जुन कुमार ने किया। पहला मुकाबला एसडीएस और सोर वैली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। एसडीएस ने 3-0 से सोरवैली की टीम को हराया। दूसरा मुकाबला हिमालया पब्लिक स्कूल और मल्लिकार्जुन के बीच हुआ। हिमालया की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। तीसरा मुकाबला गौरंगचौड और एशियन के बीच हुआ। एशियन की टीम ने 1-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में प्रवेश किया। बाद में विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए। निर्णायक मुकाबला केएनयू जीआईसी और एसडीएस के बीच खेला गया। यहां जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह द्गिारी, भूपेंद्र चौहान, जीवन खोलिया, नितिन उप्रेती, अशोक ठकुराठी, राजेंद्र खोलिया, रूचि खोलिया, पंकज रावत, मनोज ठाकुर, अजय पलियाल, पुष्कर अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *