कविता पाठ में कोमल व नृत्य में मीनाक्षी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कविता पाठ प्रतियोगिता में कोमल व नृत्य प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज उप्रेती ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। आज कई विद्यार्थी खेल के माध्यम से देश विदेश में अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाली हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. लक्ष्मी जोशी, डा. बबलू कुमार ने बताया कि इस दौरान कविता पाठ में कोमल प्रथम स्थान पर रही। रंगोली में अवंतिका व खुशी ने प्रथम, शिवानी व वंदना ने द्वितीय और काजल व दीपिका तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन में सोनम प्रथम व सपना द्वितीय रहे। एकल नृत्य में मीनाक्षी प्रथम, निर्मला द्वितीय व प्रेरणा तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य में खुशी, मीनाक्षी, वंदना, निर्मला व मनीषा की टीम प्रथम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *