ब्रिज निर्माण के लिए धनराशि मिलने का स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए धनरशि स्वीकृत होने पर खुशी व्यक्त की है। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल लगातार सामाजिक मुद्दों को लेकर संघर्ष करता है।
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडिरयाल ने कहा कि वर्तमान में स्टेशन में फुटओवर ब्रिज नहीं होने के कारण लकड़ीपड़ाव, काशीरामपुर तल्ला, लालपानी सहित अन्य क्षेत्र के लोग पटरी से होकर आवागमन करते थे। जिसके कारण हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कुछ माह पूर्व उक्रांद ने इस संमस्या से रेलवे विभाग के मुरादाबाद मंडल को अवगत करवाया। जिसके बाद मार्ग निर्माण के लिए 21.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कहा कि स्टेशन में फुटओवर ब्रिज मिलने से छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *