पीड़िता ने मंत्री से लगाई गुहार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली क्षेत्र में छह माह पहले 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। इसका खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से गुहार लगाई। मंत्री ने पुलिस को मामले की ठोस जांच के निर्देश दिए हैं।


पीड़िता अनिता बहुगुणा ने मंत्री को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आभूषण बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने पुलिस से कड़े निर्देश देने की मांग की। मंत्री ने अनिता बहुगुणा की आपबीती सुनकर कोतवाली पुलिस से जानकारी ली। उन्होंने छह माह में चोरी की घटना पर गंभीरता न दिखाने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए। अनिता बहुगुणा के अनुसार, 23 जनवरी को वह पति के साथ बाहर गई थीं। 15 फरवरी को घर में रखे 15 लाख के आभूषण चोरी हो गए। इनमें सात अंगूठियां, दो हार और दो जोड़ी कान के कुंडल शामिल थे। रविवार को मंत्री से गुहार के बाद सोमवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *