36 गुरुजनों को मिला लॉट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी शिक्षक सम्मान

Spread the love

आईएचएमएस कॉलेज में पद्मभूषण व पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने शिक्षकों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लॉट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी की स्मृति में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 36 शिक्षकों को लॉट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित आईएचएमएस कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् पद्मभूषण व पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, संस्थान के एमडी बीएस नेगी, ईडी अजय राज नेगी और डायरेक्टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद संस्थान के एमडी बीएस नेगी ने डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान में छात्रों और शिक्षकों का रुख बदल चुका है। आज गुरु का स्थान गूगल ने ले लिया है। नई पीढ़ी शिक्षकों के लिए चुनौती बनी हुई है। इस पीढ़ी को प्रकृति की समझ नहीं है, तभी प्रकृति बिगड़ी हुई है और जब प्रकृति बिगड़ती है तो वह विकराल रुप लेती है। जिसका खामियाजा समाज को भुगतना पड़ता है। ऐसे में नई पीढ़ी का क्या रुख होगा, यह शिक्षकों की भूमिका तय करेगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रकृति से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आठ प्रधानाचार्यों और विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा दे रहे 36 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन कॉलेज के जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल और काउंसलर सोनिया कुमारी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, एडमिशन इंचार्ज विजय पंत, काउंसलर श्रृति नेगी सहित कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान

प्रधानाचार्य नितिन भाटिया, प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना, प्रधानाचार्य सुषमा दास, प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र कुकरेती, उप प्रधानाचार्य अनिल बिंजोला, उप प्रधानाचार्य वीना रावत, उप प्रधानाचार्य रेखा देवी, प्रवक्ता अमित सिंह, राहुल भाटिया, संगीता देवरानी, आभा बडोला, नंदनी पांडेय, दीपक सिंह बिष्ट, मकबूल अहमद, पूनम पुंडीर, कल्पना खंतवाल, आलोक रावत, सुधीर चंद्र पांडेय, मुकेश भंडारी, हिमांशु द्विवेदी, शंकर बहादुर, विवेक सनवाल, ब्रिजेश उपाध्याय, गिरीश राणा, नीरज कुमार कमल, मधु जोशी, राकेश मोहन ध्यानी, उषा चौधरी, नीरज खत्री, कांती धस्माना, भूपेंद्र सिंह, लवली धीमान, अमन कुमार अग्रवाल, गौतम जैन, राम सिंह चौहान और प्रदीप भट्ट को सम्मनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *