शिविर में 15 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी की उन्नीसवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के अंतर्गत श्रीकोट बेस अस्पताल में ब्रह्माकुमारीज श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड सेवा केंद्र के द्वारा व बेस अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सेवा केंद्र से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और 20 से अधिक लोगों ने भविष्य में आपातकालीन समय में रक्त की आवश्यकता के लिए पंजीकरण करवाया। इस मौके पर शिविर के आयोजकों ने कहा कि विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान का मुख्य संदेश एक रक्त, एक मानवता, एक विश्व परिवार है। रक्तदान के माध्यम से समाज में मानवता, नि:स्वार्थ सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर प्रो. राकेश नेगी, संजय पांडे, अंकित रावत, अनुपम गोयल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *