धार्मिक प्रतीक के सम्मान को लेकर जिम्मेदार बनें

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सोशल मीडिया पर मां धारी देवी की प्रतिमा से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक प्रतिमाओं के सम्मान और रख-रखाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मां धारी देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने लोगों से देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को उपहार के रूप में देने से बचने की अपील की है। कहा कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं श्रद्धा और आस्था का विषय हैं। कई बार लोग सम्मान और श्रद्धा के भाव से धार्मिक प्रतिमाएं उपहार में दे देते हैं, लेकिन बाद में उनकी उचित देखभाल नहीं हो पाती। ऐसे में अनजाने में भी प्रतिमा के प्रति असम्मान की स्थिति बन सकती है। सोशल मीडिया पर सामने आने वाली ऐसी घटनाओं से सभी को सीख लेने की जरूरत है। धार्मिक प्रतीकों के सम्मान को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील और जिम्मेदार रहना चाहिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *