छात्रसंघ चुनाव कराने की उठाई मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 15 सितंबर तक कराने की मांग उठाई है। जय हो छात्र संगठन ने जिलाधिकारी पौड़ी और उपजिलाधिकारी श्रीनगर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत, सत्र शुरू होने के छह से आठ सप्ताह के भीतर चुनाव होने चाहिए। 21 जुलाई से 56 दिनों की यह अवधि 15 सितंबर को समाप्त हो रही है। छात्र नेताओं ने समय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर कार्यक्रम सार्वजनिक करने की मांग की। चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार और प्रतिनिधित्व के लिए आवश्यक हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि 15 सितंबर तक चुनाव न होने पर वे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। उपजिलाधिकारी नुपूर वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस मामले में दिशा-निर्देश मांगे हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *