कोटद्वार विधानसभा : महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Spread the love

-लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने में महिलाओं ने दिखाया जोर, वोट करने में सबसे आगे
-संख्या में ज्यादा होने के बावजूद पुरुष वोट करने को बढ़-चढ़कर नहीं आए आगे, रहे महिलाओं से पीछे
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 41 विधानसभा कोटद्वार में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया। जन संख्या के लिहाज से ज्यादा होने के बावजूद पुरुष महिलाओं से वोट करने में पीछे रहे। जिससे साफ पता चलता है कि अपने अधिकारों को लेकर महिलाएं अब पुरुषों से भी ज्यादा जागरूक हो गई हैं।
कोटद्वार विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 58001 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 57888 है। संख्या में कम होने के बावजूद कोटद्वार में 68.62 प्रतिशत महिलाओं ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं, पुरुष मतदाताओं की बात करें तो 62.45 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया। जहां एक ओर मताधिकार को लेकर महिलाओं की जागरूकता सुकून देने वाली है, वहीं पुरुषों की लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने को लेकर उदासीनता चिंता बढ़ा रही है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से मतदान से पहले ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए गए। लेकिन, आंकड़ों को देखकर लगता है कि इन अभियानों का असर सिर्फ महिलाओं पर ही पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *