कोटद्वार-पौड़ी

चुनावी ड्यूटी से लौटे वाहन, यात्रियों को मिली राहत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वाहनों के वापस लौटने से पर्वतीय क्षेत्र के यात्रियों को मिली राहत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों को लाने व लेजाने के लिए गए वाहन बुधवार को वापस लौट गए हैं। सभी रूटों पर वहनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिली। रोडवेज के साथ ही अन्य वाहनों के अड्डों पर सबसे अधिक भीड़ पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की देखने को मिली।
आचार संहित लागू होने के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा था। रोडवेज, जीएमओयू व मैक्स वाहनों का अधिग्रहण होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जीएमओयू की ओर से केवल ब्रांच रूटों पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले यात्रियों को हो रही थी। बुधवार को चुनावी ड्यूटी से लौटे वाहनों से यात्रियों को काफी राहत मिली। सुबह से ही बस अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। अड्डे से बाहर निकलते ही वाहन यात्रियों से भर जा रहे थे। मैक्स वाहनों का भी पूर्व की भांति सभी रूटों पर संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!