कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बाढ़ सुरक्षा दीवार, सड़क, नहर, गूल निर्माण की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मालन नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाने, सड़कों, क्षतिग्रस्त नहरों एवं गूलों का निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर को लेकर दुर्गापुरी में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उक्त मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक झूठ बोलकर जनता को बरगलाने में माहिर है, भाजपा का तीन साल का कार्यकाल कोटद्वार विधानसभा के लिए अभिशाप रहा है, विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी गई है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दुर्गापुरी में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधानसा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताया। स्थानीय विधायक कोटद्वार के विकास में असफल रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के सरकार के कार्यकाल में जिन विकास कार्यो को स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करवाये गये थे, उन विकास कार्यो को क्षेत्रीय विधायक के द्वारा राजनीतिक द्वेष भावना के चलते जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मालन नदी में बाढ सुरक्षा कार्यो के लिए 24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद उक्त धनरशि को अवमुक्त नहीं करवाया गया है, जिससे बरसात मेंं मालन नदी के किनारे रहने वाले गांवों के लिए बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों की कई बीघा भूमि भी बह गयी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पवन रावत, राकेश शर्मा, पार्षद गीता नेगी, सूरज प्रसाद कांति, दुर्गादत्त जोशी, विनीता भारती, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, विनोद रावत, अनूप नेगी, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह रावत, विमला रावत, मेहरवान सिंह नेगी, भगवत सिंह अधिकारी, विनोद नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, बिन्ना भाई, सुदर्शन भंडारी, तीरथ सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलदेव सिंह नेगी, हिमांशु बहुखंडी, बलवर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, हर्षिता, अर्जुन सिंह बिष्ट, जितेन्द्र भाटिया, हिमांशु नेगी, प्रेम सिंह रावत, मातवर सिंह आदि उपस्थित रहे।

बॉक्स समचार
तीन साल में गूलों का निर्माण नहीं करा पाई सरकार
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही हैं, लेकिन विगत तीन साल में सरकार क्षतिग्रस्त गूलों का निर्माण तक नहीं करा पाई। जिस कारण किसान अपनी फसल की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कोटद्वार विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक का कोटद्वार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर निर्माण कार्य करवाने के लिए कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!