कोटद्वार महापौर ने कोरोना व मलेरिया की रोकथाम को सेनेटाइजेशन व सफाई पर ध्यान देने को कहा

Spread the love


जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नगर आयुक्त को निगम के चालीस वार्डो में प्राथमिकता के आधार पर सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिये। साथ ही मलेरिया एवं डेंगू बीमारी के प्रकोप से बचने के लिए नालियों की साफ-सफाई करवाने को कहा।
महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब गर्मियां शुरू होते ही शहर में मलेरिया एवं डेंगू का प्रकोप बढ़ने की संभावना बढ़ गई है, जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में पार्षदों के सहयोग से वार्डो की साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई सहित कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जाना नितांत जरूरी है। ताकि महामारी के प्रकोप से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि वार्डो में छोटी-छोटी गलियों में छिड़काव के लिए छोटी मशीनो का प्रयोग किया जाय। महापौर ने नगर वासियों से कोरोना संक्रमण काल से बचाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि ज्यादा समय तक बुखार एवं जुकाम की शिकायत होने पर डाक्टरों की सलाह लेना बहुत ही जरूरी है। ताकि समय पर उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *