कोटद्वार में 11 सहित पौड़ी गढ़वाल में 28 और मिले कोरोना संक्रमित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 28 और लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है। जहां गत गुरूवार को जिले में दो मरीज सामने आये थे, वहीं बुधवार को 4 नये मामले और मंगलवार को कोरोना के 28 नये मरीज आये थे। जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग दहशत में है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को देवीरोड़ कोटद्वार निवासी 58 वर्षीय महिला, गोविन्द नगर निवासी 64 वर्षीय महिला, 67 वर्षी पुरूष, नजीबाबाद रोड़ निवासी 46 वर्षीय पुरूष, तड़ियाल चौक निवासी 40 वर्षीय पुरूष, ग्रास्टनगंज निवासी 30 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, रतनपुर सुखरो निवासी 51 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय पुरूष, कोटद्वार निवासी 31 वर्षीय महिला, दुगड्डा निवासी 52 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गंगाभोगपुर देहरादून निवासी 48 वर्षीय पुरूष, 42 पुरूष, 44 पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, मियांवाला देहरादून निवासी 47 वर्षीय महिला, गीता भवन यमकेश्वर में भर्ती 48 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष, स्वीत श्रीनगर निवासी 56 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 17 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 48 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 23 वर्षीय युवक, धारकोट रूद्रप्रयाग निवासी 35 वर्षीय महिला, अगस्तमुनि निवासी 18 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 8 वर्षीय बालक, 11 वर्षीय बालक, 32 वर्षीय महिला में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *