कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं, कमजोर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ लालबहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वर्तमान में देश में बढ़ती हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर  चिंता जताते हुए कहा कि जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर चुनाव जीतने व रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा राज में कमजोर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। पूरे देश में कानून का राज खत्म होते जा रहा है।
गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्घासुमन अर्पित किये। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने महात्मा गांधी को सत्य अहिंसा का पुजारी बताते हुए कहा कि केवल एक व्यक्ति की सही सोच ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने भी अपने कार्यकाल में भारत में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति एवं दुग्ध के क्षेत्र में श्वेत क्रांति के माध्यम से भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया था। इस मौके  पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, संतोष बहुखंडी, शोभा गोयल, विनीता भारती, सुनीता धस्माना, डा़ॅ हरीश प्रजापति, मनवर सिंह आर्य, केएस चौहान, कै़ सतेन्द्र सिंह, बृजमोहन सिंह, नंदन सिंह अधिकारी, भूपाल सिह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश खंतवाल, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, एए अंसारी, तेजपाल सिंह पटवाल, पुष्कर सिंह, राजेन्द्र असवाल, राजेन्द्र गुंसाई, बीडी नवानी, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!