बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां तेज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए समूहों की महिलाएं अभी से घरेलू और हस्तनिर्मित सामान तैयार करने में जुट गई हैं।


क्षेत्र में करीब 39 महिला स्वयं सहायता समूह अलग-अलग गतिविधियों से जुड़े हैं। इनमें नागेश्वर, भागीरथी, अलकनंदा, मां नंदा, मां धारी, ज्वाल्पा और शिवशक्ति समेत कई समूह शामिल हैं। इन समूहों की महिलाएं पापड़, अचार, नमकीन, मटरी सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों के अलावा बुनाई, पेंटिंग और अन्य हस्तनिर्मित सामान भी तैयार करती हैं। अब बैकुंठ चतुर्दशी मेले को देखते हुए समूहों की महिलाएं स्टॉलों के लिए सामान तैयार करने में जुटी हैं। ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कोऑर्डिनेटर सनी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 39 महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर कई समूहों की महिलाएं स्टॉल लगाने और अपने उत्पादों की बिक्री की तैयारी कर रही हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *