जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पेशावर कांड के महानायक, स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 47वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत कांसखेत-धनपुर धार स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक पर उनकी 47वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्मारक स्थल पर साफ-सफाई की। इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें कानूनी सहायता एवं भरण-पोषण से संबंधित विधिक जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व डाकपाल मंगत राम कुकरेती, वरिष्ठ नागरिक रघुनंदन नैथानी, सुरेन्द्र सिंह रावत, चित्र सिंह रावत, विजय सिंह रावत, देवेश्वरी देवी, आशा रावत, धूपा रावत, मधु रावत, पार्वती कुकरेती, आशा देवी, ऋतु कंडारी आदि मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन विजय नैथानी ने किया।