बर्ड फ्लू: कोटद्वार में दो कौआ और एक बगुला मिला मृत, 21 पहुंची संख्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोटद्वार में तीन पक्षी मृत पाये गये है। वन विभाग ने एक पक्षी के सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। जबकि दो पक्षियों के शव को नष्ट कर दिया है। कोटद्वार में अब तक 21 पक्षी मृत मिले है।
बता दें कि विगत 8 जनवरी को नगर निगम के वार्ड नंबर 16 सिताबपुर में मछली मार्केट के पास नाले में चार कौवें मृत मिले थे। गत 13 जनवरी को कबूतर, घुघती, कौवा और जंगली बेवलर प्रजाति की छ: पक्षियां डिफेंस कॉलोनी नजीबाबाद रोड, एसजीआरआर पदमपुर, लालपानी अन्य स्थानों पर मृत मिली थी। गुरूवार को भी 14 जनवरी को हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी जौनपुर में एक कबूतर, डिफेंस कॉलोनी नजीबाबाद रोड में एक कबूतर, कंडारी कॉलोनी में एक कौआ, लालपुर और पदमपुर में भी एक-एक पक्षी मृत मिला था। 15 जनवरी को भी देवीरोड और पदमपुर में तीन पक्षी मृत मिले है।
शनिवार को लालपानी क्षेत्र में कौआ प्रजाति के दो और बगुला प्रजाति का एक पक्षी मृत मिला। विगत 8 जनवरी से कोटद्वार क्षेत्र में लगातार पक्षियों की मौत हो रही है। वन क्षेत्राधिकारी कोटद्वार रेंज शीतल वैध ने बताया कि शनिवार को सनेह क्षेत्र में कौआ प्रजाति के दो और बगुला प्रजाति का एक पक्षी होने की सूचना मिली। सूचना पर वन विभग की टीम ने मृत पक्षियों को कब्जे में ले लिया। बगुला प्रजाति की पक्षी के सैंपल को जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक आठ पक्षियों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *