कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में एक महिला के घर आते हैं बाहरी लोग, पड़ोसी पहुंचे तहसील

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 25 रतनपुर सुखरौ के लोगों ने वार्ड की एक महिला पर आपत्तिजनक काम करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कोटद्वार से की। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक महिला आपत्तिजनक काम कर रही है। उक्त महिला के घर बाहरी लोग आते जाते हैं। क्षेत्र का माहौल खराब होने पर लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सह में यह काम हो रहा है। पूर्व में इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को आशा डबराल के नेतृत्व में वार्डवासी तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आशा डबराल ने कहा कि बालासौड़ रतनपुर सम्पर्क मार्ग पर एक महिला द्वारा पिछले काफी समय से आपत्तिजनक काम किया जा रहा है। उक्त महिला के घर में अन्य राज्यों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। महिला की हरकतों से वार्डवासी परेशान है। जनहित में महिला द्वारा किये जा रहे आपत्तिजनक कृत्यों को रोकना अति आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, पुलिस कर्मी जब मोहल्ले में आये तो वह उक्त महिला के बजाय स्थानीय महिलाओं को ही धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही महिला के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वार्डवासी आंदोलन को बाध्य होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!