जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक साथ 23 नये कारोना मरीज आने से जहां लोग दहशत में है, वहीं स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को पौड़ी जिले में 42 नये मरीज आने से कोरोना मरीजों की संख्या 2304 पहुंच गई है। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीसी काला ने बताया कि बेस अस्पताल में भर्ती छ: मरीजों की टू-नेट मशीन से कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट में सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। उनके सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयारी की जा रही है। कारोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जीआईसी झंडीचौड़ में कार्यरत 48 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, नालीखाल निवासी 47 वर्षीय पुरूष, शिवपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, सिताबपुर निवासी 48 वर्षीय महिला, लालपुर निवासी 29 वर्षीय महिला, आर्य कन्या कोटद्वार निवासी 45 वर्षीय महिला, कोटद्वार निवासी 31 वर्षीय पुरूष, 61 वर्र्षीय पुरूष, शिब्बूनगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध, लोअर कालाबड़ निवासी 59 वषीय महिला, 49 वर्षीय महिला, काशीरामपुर निवासी 41 वर्षीय महिला, अपर कालाबड़ निवासी 55 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती 35 वर्षीय महिला, जीजीआईसी कलालघाटी में कार्यरत 40 वर्षीय महिला कर्मचारी, मोटाढांक निवासी 25 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को इन सभी लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। द्वारीखाल ब्लॉक के राजबाट निवासी 21 वर्षीय युवती, 65 वर्षीय महिला, सतपुली बाजार निवासी 45 वर्षीय पुरूष, जयहरीखाल ब्लॉक के असनखेत निवासी 54 वर्षीय महिला, थलीसैंण निवासी 40 वर्षीय पुरूष की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
श्रीकोट श्रीनगर निवासी 24 वर्षीय युवती, खिर्सू निवासी 30 वषीय महिला, रामलीला मैदान श्रीकोट निवासी 2 साल का बालक, चौरास टिहरी निवासी 38 वर्षीय महिला, कालारोड श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, पीएनबी रोड श्रीनगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 24 वर्षीय युवती, 39 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय महिला, कीर्तिनगर निवासी 26 वर्षीय महिला, चौरास कीर्तिनगर निवासी 26 वर्षीय पुरूष, एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर निवासी 31 वर्षीय पुरूष, अलकनंदा विहार श्रीनगर निवासी 17 वर्षीय युवती, रामलीला मैदान श्रीनगर निवासी श्रीनगर निवासी 54 वर्षीय पुरूष, गणेश बाजार श्रीनगर निवासी 62 वर्षीय पुरूष, में कोरोना वायरस पाया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।