कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार रोडवेज डिपो की बढ़ी आय, दो लाख के पार पहुंची

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोरोनाकाल में जबरदस्त घाटा झेलने के बाद अब उत्तराखण्ड परिवहन निगम के सबसे महत्वपूर्ण कोटद्वार डिपो के दिन बहुरने लगे है। डिपो की आय में इजाफा हुआ है। दिल्ली और जयपुर के लिए बसों का संचालन शुरू होने के बाद डिपो की आय बढ़ी है। डिपो की आय अब प्रतिदिन दो लाख के पार पहुंच गई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि त्योहार तक डिपो कि कमाई जारी रहेगी।
कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे से छ: महीने बाद बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू होने से परिसर की पुरानी रौनक लौट आई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जयपुर और कुमाऊं  जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह ही बस अड्डा पहुंच रहे है। सुबह चार बजे से लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो रहा है। दिल्ली मार्ग पर पहली बस सुबह पांच बजे संचालित की जा रही है। अभी दिल्ली मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि डिपो प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों को बढ़ा दिया जायेगा।
गया था। अनलॉक होने के बाद सरकार ने प्रदेश में ही बसों के संचालन की अनुमति दी थी। कोटद्वार डिपों की आय प्रदेश में बसों का संचालन करने से बहुत ही कम हो रही थी, लेकिन अब सरकार ने बाहरी राज्यों के लिए बस संचालन की अनुमति दे दी है। बाहरी राज्यों में बसों के संचालन से डिपो की आय में इजाफा हुआ है। वर्तमान में डिपो से दिल्ली, जयपुर, हल्द्वानी, मसूरी, कालागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बसों का संचालन किया जा रहा है।
डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य का कहना है कि दिल्ली और जयपुर मार्ग पर बस संचालन से डिपो की आय बढ़ी है। एक अक्टूबर को मैदानी और पर्वतीय मार्गों पर बसों के संचालन से लगभग 1 लाख 73 हजार 7 सौ 27 रूपये, दो अक्टूबर को 1 लाख 79 हजार 6 सौ 26 रूपये, तीन अक्टूबर को 1 लाख 85 हजार रूपये, चार अक्टूबर को 1 लाख 85 हजार 8 सौ 22 रूपये, पांच अक्टूबर को 2 लाख 26 हजार 4 सौ 94 रूपये, छ: अक्टूबर को दो लाख 28 हजार 3 सौ 65 रूपये की आय हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। एआरएम ने बताया कि त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। त्योहार के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!