कोटद्वार: फैक्ट्री में हुआ धमाका, मचा हड़कंप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर औद्योगिक आस्थान स्थित एक फर्नेस फैक्ट्री में बीती देर सांय धमाके की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल फायर की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी के अनुसार बीती सोमवार देर शाम बलभद्रपुर स्थित एक चारू स्टील फैक्ट्री में पानी के रिसाव के कारण बड़ा धमाका हुआ है।


बीती सोमवार देर सांय करीब साढ़े 7 बजे अचानक बलभद्रपुर स्थित चारु फर्नेस फैक्ट्री में तेज धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फायर सर्विस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि यह हादसा कुछ देर पहले हुआ होता, जब मजदूर काम कर रहे थे तो किसी भी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि फैक्ट्री में बॉयलर के ऊपर पानी गिरने के कारण धमाके की आवाज आई। घटना में किसी भी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है। फैक्ट्री का भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेगें। खामियां पाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *