जोड़-तोड़ की राजनीति से कोटद्वार भी अछूता नहीं, कई हुए कांग्रेस में शामिल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विभिन्न दलों के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं का दल-बदल का क्रम तेज होने लगा है। इसके अलावा विभिन्न दल दूसरे दलों के कार्यकत्र्ताओं को भी अपने पाले में खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल कोटद्वार विधानसभा में भी बना हुआ है। यहां भी पूर्व प्रधान समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
यूथ कांग्रेस के विजय रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम को जीतपुर के पूर्व प्रधान जगमोहन सिंह रावत, उषा रावत, दीवान सिंह रावत, आनंद सिंह, वीर सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, जगबीर सिंह नेगी, मुकेश आदि ने उनके नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *