स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरी कोटद्वार की स्थिति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 270वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही राज्य के आठ अन्य नगर निगमों में कोटद्वार को चौथा स्थान मिला है।
पिछले साल जारी सर्वेक्षण सूची में कोटद्वार नगर निगम को कोई स्थान नहीं मिला था इसी कारण नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आमजन को लगातार जागरूक करने का अभियान चलाया। जिसके चलते अब कोटद्वार नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में स्थान बनाने में सफलता हासिल हुई है। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने जानकारी दी कि स्वेच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम की ओर से टीम गठित की गई थी, जिसका कार्य लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया कि निगम के 18 वार्डों में विभिन्न बिन्दुओं पर सर्वे हुआ था। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 382 नगर निगमों में सर्वे करवाया गया था। जिसमें कोटद्वार नगर निगम को 270-वां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि राज्य स्तर पर आठ नगर निगमों में कोटद्वार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *