शास्त्रीय नृत्य में कोटद्वार की दीक्षा ने मारी बाजी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद देहरादून के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय संगीत सम्मान समारोह 2023 में पौड़ी जिले के शिक्षकों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में राइंका कोटद्वार की दीक्षा ने प्रथम, सीनियर वर्ग लोक गायन प्रतियोगिता में राबाइंका श्रीनगर की हेमा चक्रवर्ती ने तृतीय स्थान, शिक्षक वर्ग में राबाइंका श्रीनगर की संगीत की शिक्षक डा. लता पाण्डेय ने शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में द्वितीय और राइंका पाबौ के संगीत शिक्षक अमित हिंदवाल ने सुगम संगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के जिला समन्वय विनय किमोठी और डायट चढ़गांव के प्राचार्य डा. महाबीर कलेठा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *