कोटेश्वर बांध महाप्रबंधक ने दी बांध प्रभावित खांड गांव कों मेडिकल किटें

Spread the love

नई टिहरी। करोना संक्रमण की रोकथाम के लिये टीएचडीसी कोटेश्वर ने सीएसआर मद से बांध प्रभावित खांड गांव के ग्रामीणों की जांच के लिये ग्राम प्रधान को मेडिकल किटें भेंट की। कोटेश्वर बांध प्रभावित चंबा ब्लॉक के ग्राम सभा खांड में बीते शनिवार को 35 ग्रामीणों की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने ग्राम सभा के चोपड़िया गांव के साथ अनुसूचित बस्ती को कन्टेनमेंट जोन में तब्दिल कर दिया था। ग्राम प्रधान राजेंद्र सजवाण द्वारा टीएचडीसी कोटेश्वर के प्रबन्धक आशीष मंमगाई को गांव में करोना संक्रमण की जानकारी दी। जिसके बांद परियोजना के उप महाप्रबंधक केपी सिंह ने मंगलवार को ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये सीएसआर मद से मेडिकल किटें उपलब्ध कराई। किट में प्लस आक्सीमीटर, इंफ्रा रेड थर्मामीटर, डिजिटल थर्मामीटर, मास्क के साथ प्रत्येक ग्रामीण के लिए सेनेटाइजर दी गई। महाप्रबंधक ने कहा कि टीएचडीसी सीएसआर मद से करोना महामारी में ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार मेडिकल किटें व अन्य सामग्री उपलब्ध करा कर सामाजिक दायित्व का निर्वाह्वन कर रही है। ग्रामीणों ने परियोजना के महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *