Uncategorized

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने की बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। कोविड संकट काल में लोगों की सहायता के लिए सामाजिक सेवा कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई जिसमें सभी ने कोविड में सामग्री सहयोग करने की बात रखी। प्रांतीय नेतृत्व व मंडलीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से जनपद रुद्रप्रयाग के नोप्रुफ परिवार की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की भांति गढ़वाल मंडल के हर जनपदों में ऐसे कार्य किए जाएंगे। जनपद रुद्रप्रयाग में सहायता कार्यक्रम को करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट व संरक्षक रणवीर सिंह सिंधवाल एवं तकनीकी संरक्षक डॉ विकास दुबे ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण, महासचिव अंकुश नौटियाल ने सहायता को लेकर विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत ने बैठक में हरसंभव सहायता का भरोसा देने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह, महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी, देवेश देवशाली, रजत कुमार, रणजीत शाह, सन्दीप रावत, प्रदीप रावत, दुर्गाप्रसाद भट्ट, गिरिजेश सेमवाल, कैलाश गार्ग्य, कमल नेगीं, प्रवीण घिल्डियाल,अवतार सिंह, अवधेश सेमवाल आदि सभी ने कोविड में सहायता के लिए जनपदीय कार्यक्रम की उपयोगिता पर विचार रखे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग की ओर से आवश्यक उपकरण को खरीदकर जिलाधिकारी को समर्पित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत मे जिला उपाध्यक्ष महिला नीलम बिष्ट के स्वर्गीय पिता को विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!