बदरीनाथ में कोतवाली ने शुरू किया काम करना

चमोली : बदरीनाथ में पूजा पाठ के बाद पुलिस कोतवाली ने भी शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। शीतकाल में बदरीनाथ के कपाट बंद होने पर बदरीनाथ स्थित कोतवाली भी शिफ्ट हो जाती है। अब जब 12 मई को खुल रहे है। जिसके लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर में श्रमदान किया। बदरीनाथ में उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोतवाली में पूजा के दौरान बदरीनाथ होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष राजेश मेहता, विष्णु प्रसाद नैथानी, माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा सहित व्यापारी, ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद रहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *