कूचा के सरपंच उत्ष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित
पिथौरागढ़। कूचा के सरपंच श्याम सिंह मेहता को पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड वन संरक्षक ने सम्मानित किया है। मंगलवार को वनक्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने कूचा पहुंचकर उन्हें प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया। बता दें कि सरपंच मेहता लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग से घायल होने वाले जीव-जंतु और पक्षियों का भी उपचार कर उन्हें राहत पहुंचा रहे हैं। गर्मियों के दिनों में जंगलों में जल संकट होने पर उनके लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था भी करते हैं।