जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें कुलदीप रावत को अध्यक्ष व हरीश चंद्र खुगशाल को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय सचिव सीपी डोबरियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से कुलदीप रावत को अध्यक्ष हरीश चंद्र खुगशाल को सचिव बनाया गया। अन्य पदों पर हसवंत सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दीपक सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया। सतीश जोशी, जमराज सिंह, नरेश घनशाला, सतेंद्र सिंह, सोहन भारद्वाज, मदन सिंह नेगी व हरीश को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर सीपी घूलिया, एसके नौगांई, सतीश जोशी, गोपाल कृष्ण बडथ्वाल, विनोद ध्यानी मौजूद रहे।