खुशखबरी: अगले 10 दिन में रूसी टीके को मिल सकती है मंजूरी

Spread the love

नई दिल्ली । भारत में फिलहाल कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में अब तक लोगों को 10 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आंने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश में वैक्सीन की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इस बीच वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि अक्तूबर तक भारत में कोरोना के पांच और टीके उपलब्ध हो जाएंगे, यानी कुल मिलाकर अक्तूबर तक देश में कोरोना का मुकाबला करने के लिए सात टीके होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *