नैक में ए प्लस ग्रेड हांसिल करने की तैयारियों में जुटा कुविवि प्रशासन

Spread the love

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ए प्लस ग्रेड हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पांच साल बाद यूजीसी की नैक (नेशनल एसेसमेंट एक्रिडेशन काउंसिल) टीम विश्वविद्यालय के दौरे पर आ रही है। ग्रेडिंग के लिए नैक की टीम विवि के हर विभाग का दौरा करेगी। इसको लेकर सोमवार को विवि मुख्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो़ एनके जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने नैक टीम के दौरे को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं। इसमें परिसर निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, निदेशक आईक्यूएसी एवम सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शामिल हैं। कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि अब मक टू अंतिम विजिट जल्द होगा। इसमें विवि की आंतरिक टीम नैक दौरे की तैयारियों को लेकर सभी विभागों का दौरा करेगी। इस अवसर पर कुलपति प्रो़ एनके जोशी ने कहा कि पांच साल बाद विवि को अपने ग्रेड को बढ़ाकर ए प्लस करने का अवसर मिला है। विवि प्रशासन का पूरा प्रयास है, कि इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक और अधिकारी दिन रात तैयारियों में जुटे हैं। सम्मिलित प्रयास से ही नैक से अच्टे ग्रेड हासिल किए जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *