केवीएम कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया

Spread the love

बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम और पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी और विनियमितीकरण की मांग जारी है। उन्होंने बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही एक घंटे का कार्य बहिष्कार भी किया। पर्यटक आवास गृह के बाहर मंगलवार को केएमवीएन और टीआरएच के कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करते हुए कहा कि सालों से कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके हितों को देखते हुए विनियमितीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी करने की मांग की। वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभागीय प्रमोशन देकर तृतीय श्रेणी मे पदोन्नत करने को भी कहा। कर्मचारियों ने कहा कि वह सालों से इन मांगों को उठाते आ रहे हैं। जल्द अगर उनकी सभी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर अध्यक्ष तारा दत्त भट्ट, बसंत तिवारी, हरीश मेहरा, जीतेंद्र, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विमल मेहता, कमला पांडेय, दयाल, राजेंद्र सिंह, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *