लक्ष्मण बागड़ी बने वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष

Spread the love

उत्तरकाशी। वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए लक्ष्मण बागड़ी को को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वाल्मीकी मंदिर परिसर में नरदीप सहदेव की अध्यक्षता में वाल्मीकि मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का गठन भी किया गया जिसमें लक्ष्मण बागड़ी जिलाध्यक्ष, अज्जु ढींगिया कार्यवाहक अध्यक्ष, नितिन सहदेव महासचिव, सतीश टांक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, अमित सहदेव कोषाध्यक्ष, रवि प्रधान संगठन मंत्री, आशीष लेखा निरीक्षक, रोहित कुमार प्रचार मंत्री, सोहन लाल मुख्य सलाहकार, जितेंद्र सिंह कानूनी सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करने का भरोसा दिया। बैठक में अरविंद, प्रभात, प्रदीप सहदेव, देवराज सिंह, मोहित, करनबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *