लंबगांव कालेज में जल्द शुरू होगी विज्ञान की कक्षाएं

Spread the love

टिहरी। फूल सिंह बिष्ट पीजी कॉलेज लंबगांव में बीएसएसी की कक्षाओं के संचालन हेतु श्रीदेव सुमन विवि की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम ने लंबगांव पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में जल्द विज्ञान विषय की कक्षाओं की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। फूल सिंह बिष्ट पीजी कॉलेज लंबगांव पहुंची विवि की ओर से गठित टीम ने भौतिकी, रसायन, गणित, जंतु व वनस्पति विज्ञान विषय की कक्षाओं के संचालन हेतु लंबगांव महाविद्यालय का निरीक्षण किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. हितेश जोशी ने बताया कि पैनल के निरीक्षण के बाद महाविद्यालय में विज्ञान संवर्ग की कक्षाएं संचालित हो सकेगी। पैनल में प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. जेएस जगवान, प्रो. केएस रावत, प्रो. एके अग्रवाल मौजूद थे। भाजपा जिला मंत्री भान सिंह नेगी सहित कई लोगों ने लंबगांव पीजी कॉलेज में विज्ञान की कक्षाओं की स्वीकृति पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रतापनगर क्षेत्र के छात्र लंबे समय से महाविद्यालय में विज्ञान सकांय खोलने की मांग करते आ रहे थे। विज्ञान संकाय खुलने से छात्रों को पढ़ाई करने के लिए अंयत्र नहीं जाना पड़ेगा, क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलिब्ध है। मौके पर प्रो. एसके पांडे, डॉ. सुनैना रावत, मयंक, प्रियंका डिमरी, विजय राणा, विपिन कुमार शर्मा, डॉ. भरत राणा, भरत सिंह चुफाल, धनेश उनियाल, बलवीर बिष्ट, प्रदीप रावत गोवर्धन पटेल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *