कोटद्वार-पौड़ी

बाजपुर में भूमि आंदोलनकारियों ने लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के अमर शहीदों के बलिदान दिवस को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्घांजलि दी। शनिवार को भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए वर्तमान समय में देश की परिस्थितियों पर विचार व्यक्त करते हुए गैर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार द्वारा की जा रही कारगुजारियों पर चिंता व्यक्त की। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, अमरनाथ शर्मा आदि ने कहा कि भूमि बचाओ आंदोलन को 236 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। जब तक 20 गांव के हजारों परिवारों को भूमिधरी अधिकार नहीं मिल जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने की। कार्यक्रम के बाद भूमि बचाओ आंदोलन के सभी साथी भगत सिंह चौक पर पहुंचे और शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीदों को नमन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल, महेंद्र सिंह रंधावा, दर्शन लाल गोयल, लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुखवंत सिंह, शेर सिंह, बसंत सिंह, दिलीप सिंह, जगदीश सिंह आदि थे।
अनशन पर बैठे चार किसान
भूमि बचाओ आंदोलन के 236वें दिन आज लखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, सूबेग सिंह को भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा व किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने माल्यार्पण कर बैठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!