उत्तराखंड

बाजपुर में भूमि पीड़ित आंदोलनकारियों ने मनाई काली दीवाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमि धरी अधिकारों को लेकर पिछले कई महीनों से तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में आंदोलन कारियों ने दीपावली का त्यौहार काली दिवाली के रूप में आंदोलन स्थल पर मनाया। क्रमिक अनशन पर बैठने वाले अनशनकारियों महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सिकंदर सिंह, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह ने गले में काले रिबन के हार पहने और सिर पर काली पट्टी बांधकर सरकार से न्याय देने की अपील की। दीपावली के उपलक्ष्य में आंदोलन स्थल पर पीड़ित परिवारों ने 500 दिए जलाकर भूमि बचाओ 5838 लिखकर दिवाली मनाई। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि बाजपुर के 20 गांव के हजारों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के परिवार पिछले 4 साल से कोई भी त्यौहार खुशी से नहीं मना पा रहे हैं। 2020 से सरकार ने भूमिधरी अधिकार छीनकर हजारों लोगों को मानसिक पीड़ा दी है। इस बार की दीपावली पर भी सरकार ने समाधान के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को क्रमिक अनशन पर शेर सिंह, विचित्र सिंह, उदयवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा व जसवीर सिंह खैरा बैठे।
ये लोग रहे मौजूदरूआंदोलन स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जन कवि बल्ली सिंह चीमा, सत्याग्रह के आयोजक रजनीत सिंह सोनू, कुमायूं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, हरमिंदर सिंह बराड़, जसवीर सिंह भुल्लर, महेंद्र सिंह रंधावा, करमजीत सिंह शौकर, रंजीत शौकर, पाल सिंह, हरदीप सिंह, गुरविंदर सिंह सिद्घू, सनी निज्जर, सनी खैरा, चरण सिंह, दरबार सिंह, जगतार सिंह आदि थे।
लोगों को आंदोलन से जोड़ने को करेंगे प्ररितरू बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा और सत्याग्रह के आयोजक रजनीत सिंह सोनू ने बताया कि 14 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब नमूना में नमूना क्षेत्र के सभी पीड़ित परिवारों की बैठक का आयोजन कर आंदोलन के प्रति जागरूक किया जाएगा। आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करने के लिए आम जनमानस को आंदोलन के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!