उत्तराखंड

लंगासू के पास आधा घंटे बंद रहा हाईवे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे लंगासू के पास करीब आधा घंटा बंद रहा। यहां पहाड़ी से मलबा आने से यातायात बंद हो गया था। कटिंग के चलते हाईवे खतरनाक बना है। कर्णप्रयाग से नंदप्रयाग तक कई जगह हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। गुरुवार को लंगासू के समीप जिलासू पुल के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। जिसके चलते यहां आधा घंटे तक कर्णप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून, गोपेश्वर, जोशीमठ आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे। वहीं, नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। दो दिन पूर्व यहां स्थानीय निवासी नंद किशोर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से चोटिल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने एनएच से इसका ट्रीटमेंट करने की मांग की है। दूसरी ओर एनएचआईडीसीएल के अभियंता अंकित शर्मा ने बताया कि लंगासू में हाईवे सवा एक बजे बंद हुआ था। आधा घंटे बाद यातायात के लिए खोल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!