खाई में गिरी स्कूटी, पति की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार।
लैंसडौन तहसील क्षेत्र में स्कूटी के खाई में गिरने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गये। घायलों का यहां राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। मृतक भारतीय सेना में कार्यरत था, जो वर्तमान में छुट्टी पर था।
बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लैंसडौन तहसील के फरसूला गांव निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र जगदीश प्रसाद अपनी 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका और 5 वर्षीय बेटा अर्पित के साथ स्कूटी में सवार होकर आमसौड़ दुगड्डा में बेटे का उपचार कराने आ रहे थे। इसी दौरान तुसरानी बैंड के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से घायलों को यहां राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका और अर्पित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना के बारे में कोटद्वार पुलिस को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *